Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव प्रथम एवं द्वितीय का मामला बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव प्रथम एवं द्वितीय पर कार्यरत अफसरो की मनमानी का आलम यह है कि वे नियमित कभी भी ऑफिस नहीं आते हैं। आफिस के दरवाजे खुले रहते हैं, कुर्सियां उनके आने का इंतजार करती रहती हैं लेकिन अफसर है कि उन्हें देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओ की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। महीने में कभी कभार अगर आ भी गए तो अटेंडेंस लगाना व आफिस कार्य पूरा कर चले जाते हैं। जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पता है कमोवेश यही आलम बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब देखने को मिला जहां बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव द्वितीय पर खजुरी खुर्द गांव के रहने वाले किसान शैलेंद्र कुमार सिंह अपनी किसी समस्या को लेकर सहायक अभियंता से मिलने पहुंचे तो ऑफिस के दरवाजे तो खुले थे, लेकिन कुर्सियां खाली थी। दफ्तर में एक महिला कनिष्ठ सहायक के अलावा कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। जिससे काम लेकर आए किसान शैलेंद्र सिंह पटेल व भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल वापस लौट गए। इस दौरान दोनों किसानों ने बताया कि हम लोग एसडीओ से मिलने कई बार यहां आया लेकिन कभी भी एसडीओ व जेई से मुलाकात नहीं हो सकी। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बेलन नहर प्रखंड कोरांव के उपखंड कार्यालय द्वितीय एवं प्रथम पर तैनात अधिकारियों को नियमित कार्यालय में बैठने और किसानो की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के अधिशासी अभियंता एसपी चैधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों की ड्यूटी एस आई आर सत्यापन कार्य में लगा दी गई है जिससे समस्याएं हो रही हैं।
PRAYAGRAJ NEWS: बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव प्रथम एवं द्वितीय पर कार्यरत अफसरो की मनमानी का आलम यह है कि वे नियमित कभी भी ऑफिस नहीं आते हैं। आफिस के दरवाजे खुले रहते हैं, कुर्सियां उनके आने का इंतजार करती रहती हैं लेकिन अफसर है कि उन्हें देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओ की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। महीने में कभी कभार अगर आ भी गए तो अटेंडेंस लगाना व आफिस कार्य पूरा कर चले जाते हैं। जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पता है कमोवेश यही आलम बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब देखने को मिला जहां बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव द्वितीय पर खजुरी खुर्द गांव के रहने वाले किसान शैलेंद्र कुमार सिंह अपनी किसी समस्या को लेकर सहायक अभियंता से मिलने पहुंचे तो ऑफिस के दरवाजे तो खुले थे, लेकिन कुर्सियां खाली थी। दफ्तर में एक महिला कनिष्ठ सहायक के अलावा कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। जिससे काम लेकर आए किसान शैलेंद्र सिंह पटेल व भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल वापस लौट गए। इस दौरान दोनों किसानों ने बताया कि हम लोग एसडीओ से मिलने कई बार यहां आया लेकिन कभी भी एसडीओ व जेई से मुलाकात नहीं हो सकी। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बेलन नहर प्रखंड कोरांव के उपखंड कार्यालय द्वितीय एवं प्रथम पर तैनात अधिकारियों को नियमित कार्यालय में बैठने और किसानो की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के अधिशासी अभियंता एसपी चैधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों की ड्यूटी एस आई आर सत्यापन कार्य में लगा दी गई है जिससे समस्याएं हो रही हैं।