समाजसेवी मनप्रीत कौर  माघ मेला में शुरू करेगी विशाल भण्डारा कई सेक्टरों में चल रही है विशाल भण्डारे की तैयारियां

PRAYAGRAJ NEWS: मां सीता रसोई की डायरेक्टव मनप्रीत कौर की ओर से माघ मेला क्षेत्र में पहली बार कई सेक्टरों में विशाल भण्डारा इस बार से चलाया जाएगा, जहां हजारों श्रद्धालुओं को दिन – रात चाय, नाश्ता,खाना और गर्म कपडे मिलेगे। मां सीता रसोई की डायरेक्ट, युवा उधमी मनप्रीत कौर की ओर से माघ मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पहली बार नाश्ता और खाने की सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने जा रही है। वरिष्ठ समाजसेवी मनप्रीत कौर इसके पूर्व कई वर्षो से अयोध्या में सीता मां की रसोई, वृन्दावन में कई स्थानों पर विशाल भण्डारा चला रही है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व तीर्थराज प्रयागराज के महाकुम्भ -2025 में कई स्थानों पर विशाल भण्डारा दिन, रात चलाकर लाखों श्रद्धालुओं को चाय, नाश्ता, खाना और गर्म कपडे दिए थे। श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि त्रैम्बकेश्वर (नाशिक) कुंभ, हरिद्वार कुंभ और सिंहस्थ महाकुम्भ उज्जैन में भी विशाल भण्डारा चलाने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गयी है जिससे कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को चाय, नाश्ता, खाना और गर्म कपडे मिल सके। उन्होंने बताया कि समाज सेवा अब जिन्दगी का लक्ष्य बन गया है इससे सुकून और शांति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *