Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) महराष्ट्र (मुम्बई) से चोरी/गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद बलरामपुर में चलाए गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया/ साइबर क्राइम डी0के0 श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी साइबर थाना आर0 पी0 यादव के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस व महराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्यवाही करते हुए कुल 174 अदद स्मार्टफोन बरामद किए गए। बरामद किए गए स्मार्टफोनों की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने साइबर थाना पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यवाही बलरामपुर पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस प्रयास से जहां आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं यह भी सिद्ध हुआ है कि बलरामपुर पुलिस हर तरह के पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। बलरामपुर पुलिस का यह प्रयास केवल गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि आधुनिक तकनीक, टीम वर्क एवं समन्वित प्रयास के माध्यम से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है। जनपद बलरामपुर पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी की यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी रहेगी।