सनशाइन क्लब ने महिला तीमारदारों के लिए चेंजिंग रूम का किया उद्घाटन

JHANSI NEWS: मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-1 के भीतर इमरजेंसी/जनरल वार्ड के सामने महिला तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम का उद्घाटन शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में किया गया। समारोह की अध्यक्षता सनशाइन क्लब के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम तीर्थ सिंघल रहे। अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि मरीजों के साथ आने वाली महिलाओं को स्नान के बाद कपड़े बदलने में अक्सर असुविधा का सामना करना पड़ता था। उनकी सुविधा के मद्देनज़र क्लब द्वारा यह चेंजिंग रूम बनवाया गया है ताकि उन्हें सुरक्षित और सहज वातावरण मिल सके। मुख्य अतिथि  राम तीर्थ सिंघल ने इस सामाजिक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सनशाइन क्लब के सभी सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक भारती-उमेश गुप्ता एवं सीमा-अमित गुप्ता द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान सीमा गुप्ता, दीपा यादव, इंद्रा सिंह, निशा श्रीवास्तव, अमित जैन, संदेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पीएनबी, संजय यादव, सीए रोहित जायसवाल, अशोक सिंघल, नीरज भटनागर, नवीन श्रीवास्तव, विलास गुप्ता, बलराम गुप्ता सहित कुंज सेवा दल के व्यवस्थापक राज बिहारी राय, संचालक रामेश्वर गुप्ता, संरक्षक सुरेश चंद खरया, सदस्य विजय कुशवाहा एवं उमाशंकर लखेरा आदि उपस्थित रहे। अंत में सचिव वीरेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *