Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
दीवार फांदकर उठा ले गए प्रधान को-रात में दिखाई मुठभेड़, CCTV फुटेज ने खोला राज
MATHURA NEWS: मथुरा अदालत ने फर्जी एनकाउंटर के आरोप में हाथरस के 15 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
कोह गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 25 फरवरी की सुबह 4 बजे हाथरस SOG प्रभारी धीरज गौतम और कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह राघव भारी पुलिस बल के साथ दीवार फांदकर घर में घुसे और उनके बेटे व ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह को पीटते हुए जबरन ले गए। शिकायत में कहा गया कि पुलिस टीम घर से 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी ले गई। वादी के अनुसार पुलिस दल में SI सत्यवीर सिंह, रणजीत सिंह, राधा कृष्ण, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, राजेश कुमार, आरक्षी अरविंद कुमार, योगेश, नीलेश, धीरज और चालक विकास बाबू समेत चार-पांच अज्ञात पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोप है कि पुलिस ने उसी रात हरेंद्र को सादाबाद क्षेत्र में फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसकी टांग में गोली मारी और बाद में जेल भेज दिया। हरेंद्र पर दो और फर्जी मुकदमे भी ठोक दिए गए, जिनके कारण वह लंबे समय तक जेल में रहा। वर्तमान में वह जमानत पर है। गजेंद्र सिंह ने कोर्ट में CCTV फुटेज, पुलिस वाहन के टोल रिकॉर्ड, और पुलिसकर्मियों की मोबाइल लोकेशन के साक्ष्य पेश किए। कोर्ट ने इन्हें गंभीर मानते हुए सभी 15 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।