मारपीट में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: खेत में बांस बल्ली से बैरीकेटिंग के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के दांदूपुर पड़ान गांव निवासिनी रानी देवी पत्नी ननके यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दस दिसंबर को सुबह करीब आठ बजे वह अपने गेहूं के खेत में मवेशियों से सुरक्षा के लिए बांस बल्ली से बैरीकेटिंग करवा रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के दान बहादुर, गिरीशचंद्र, कृष्णचंद्र, पवन व प्रिंसू एकराय होकर वहां पहुंचे और बैरीकेटिंग करने से मना करने लगे। आरोपियो ने गालीगलौज करते हुए पीड़िता व उसकी पुत्री नीलम तथा सोनी को मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *