दीवार तोड़कर जमीन में अवैध कब्जा व धमकी के आरोप में 16 के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे में पीड़ित के घर की दीवार तोड़कर विपक्षियों ने अवैध कब्जा कर लिया , पीड़ित के विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे के वार्ड नं नौ निवासी विनीत कुमार पाण्डेय पुत्र स्व सत्यनारायण पांडेय ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन पर पड़ोस के विपक्षी घर की दीवार तोड़कर दस नए दरवाजा लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया , विनीत का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर आमादा होकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे , जिसके बाद डायल 112 पुलिस व राजस्व को सूचना दी तो जमीन की पैमाईश के बाद पाया गया कि विपक्षियों ने अवैध कब्जा कर लिया है । विनीत की शिकायत पर सैनी पुलिस ने शोभा देवी , सुनील पुत्र अमरनाथ, कुलदीप , राजकुमार , दुखी , सुनील पुत्र मुकुल, विश्राम , बबलू , अशोक , नरेश , रामभवन , गनेश , ननका , दयाराम , दिलीप , राजकरन आदि लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *