मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से होने वाली जनस्वास्थ्य की हानि को रोकने एवं उससे ग्रसित मरीजों को तत्काल उपचार दिये जाने के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

KAUSHAMBI NEWS: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्व चिकित्सालय में आज प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यक्रम हृदय सेतु (स्टेमि केयर प्रोग्राम) के अर्न्तगत एक ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसटी सेगमेंट एलिवेशन (हार्ट अटैक) की शीघ्र पहचान के लिए चिकित्सालय के इमरजेन्सी विभाग के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ को हार्ट अटैक से होने वाली जनस्वास्थ्य की हानि को रोकने तथा उससे ग्रसित मरीजों को तत्काल उपचार दिये जाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्य द्वारा हार्ट अटैक से होने वाली जनस्वास्थ्य की हानि को रोकने तथा उससे ग्रसित मरीजों को तत्काल उपचार दिये जाने सम्बन्धी समस्त गतिबिधियो के बारे मे जानकारी दी गई एवं अत्यन्त गंभीर परिस्थिति मे नजदीकी हब सेन्टर मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज, प्रयागराज को ससमय सन्दर्भित किये जाने के बारे मे बताया गया। डा0 सुरभि प्रकाश ने उपस्थित डाक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ को हब सेन्टर से समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों के त्वरित उपचार की प्राक्रिया को सरलता से समझाया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा. रमेश यादव, डा0 आत्मिक सिंह, परिचारिका हेड गायत्री यादव समेत सीनियर रेजिडेन्ट, जुनियर रेजिडेन्ट इंटर्न नर्सिंग स्टाफ एवं  पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *