Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की।
जिलाधिकारी ने आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय। विद्यालयां में कार्य पुस्तिका को भरवाया जाय। उन्होंने निपुण भारत मिशन की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित किया जाय तथा मध्यान्ह भोजन के लिए निर्धारित समय को छोड़कर बच्चे अपने कक्षाओं में पढ़ते हुए एवं अध्यापक पढ़ाते हुए दिखाई दें। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। निपुण तालिका के अनुसार बच्चों की लर्निंग सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पं0) से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सफाई कर्मियों द्वारा प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों की साफ-सफाई करने के बाद ही अन्य स्थलों की सफाई करे, कहीं पर भी लापरवाही पाई जाती है तो सम्बन्धित सचिव व सहायक विकास अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्हांने स्टूडेण्ट डिजिटल रजिस्टर की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाय, जो कई दिनों से विद्यालय नहीं आ रहें है, उनके अभिभावकों प्रेरित कर बच्चों को विद्यालय लाया जाय। उन्होंने टास्क फोर्स के सदस्यां को निर्धारित संख्या में विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि माह नवम्बर में किए गए निरीक्षणों में 53 अध्यापक अनुपस्थित पाये गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अध्यापकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को कायाकल्प के अन्तर्गत अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर बाउण्ड्रीवाल एवं शौचालय के कार्य कराये जायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।