Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ब्याज व अधिभार में राहत से उपभोक्ताओं में उत्साह, बिल निस्तारण में विभाग को मिली बड़ी सहायता
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2025 के तहत सुल्तानपुर घोष 33/11 केवी उपकेंद्र अंतर्गत शोहदमऊ गांव में समाधान कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप उपखंड अधिकारी तृतीय पीयूष कुमार सोनकर के निर्देश पर लगाया गया, जिसमें ग्रामीण उपभोक्ताओं की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली। कैंप के दौरान लगभग 40 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया, जिससे बिजली विभाग को बकाया वसूली में महत्वपूर्ण राहत मिली। अधिकारियों ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज और अधिभार में बड़ी छूट देते हुए बकाया जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उपभोक्ता आसानी से अपने बिजली बिलों का निस्तारण कर सकते हैं और भविष्य में सुचारू रूप से बिजली सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। एकमुश्त समाधान योजना के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि से विभाग को बकाया वसूली में उल्लेखनीय सहायता मिल रही है। कैंप में अवर अभियंता पीयूष कुमार सोनकर, गोपनाथ, लाइनमैन मनोज कुमार विश्वकर्मा, हलीम अहमद, रामनारायण साहू, बचोले, ओमप्रकाश, रवि सिंह सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।