Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
एसआईआर फॉर्म भरने के लिए किया प्रेरित
FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने गुरुवार को अपने निज आवास पर विभिन्न गांवों से आए लोगों से मुलाकात की और उन्हें विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिक अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों का सही उपयोग किया जा सके। विधायक ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना न सिर्फ मतदान का अधिकार देता है, बल्कि यह समाज में पहचान और सरकारी योजनाओं के लाभों से जुड़ने का महत्वपूर्ण आधार भी है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। एसआईआर अभियान के तहत विधायक की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है।