कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चुनाव परिणाम घोषित

मुकेश कुमार गोंबर अध्यक्ष और असलम महबूब उपाध्यक्ष निर्वाचित
BHADOHI NEWS: कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) के 2025 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुकेश कुमार गोंबर को अध्यक्ष और असलम महबूब को उपाध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा 11 दिसंबर 2025 को होटल क्राउन प्लाज़ा, ओखला, नई दिल्ली में की गई, जहां सदस्य-निर्यातकों और प्रशासन समिति (COA) के सदस्यों असलम महबूब, कुलदीप राज वत्ताल, बोध राज मल्होत्रा, दीपक खन्ना, हुसैन जाफर हुसैनी, इम्तियाज़ अहमद,  महावीर प्रताप शर्मा,  मेहराज यासीन जान, मोहद. वासिफ़ अंसारी, पियूष कुमार बरनवाल, रोहित गुप्ता, शौकत खान, शेख आशिक़ अहमद तथा संजय कुमार गुप्ता — की उपस्थिति में घोषित किए गए। चुनाव समिति के सदस्य, ओंकार नाथ मिश्रा और उमेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। रिटर्निंग ऑफिसर, डॉ. स्मिता नागरकोटी तथा मंत्रालय द्वारा नियुक्त ऑब्ज़र्वर, डॉ. सुखबीर सिंह बधाल तथा स्क्रूटनाइज़र की उपस्थिति में परिणाम घोषणा प्रक्रिया का संचालन एवं पर्यवेक्षण किया। परिषद्, कैप्टन मुकेश कुमार गोंबर और  असलम महबूब को हार्दिक बधाई देती है और CEPC को नए आयामों की ओर ले जाने में उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा करती है। CEPC सभी सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने और सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा NSDL का पारदर्शी एवं सुगम ई-वोटिंग प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए विशेष धन्यवाद देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *