जीवन सुरक्षा हेतु  मिल प्रशासन ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर एवं सावधानी से वाहन चलाने के लिए दिये संदेश

LAKHIMPUR KHERI NEWS: बजाज  हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की स्थानीय चीनी मिल में गन्ने से लदे वाहनों पर रेडियम लगाये गये। इस दौरान जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश कुमार पांडेय,सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव एस एन द्विवेदी, महाप्रबन्धक गन्ना राजीव तोमर तथा गेट इंचार्ज प्रवीन खोखर ने मिल में गन्ना लाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। साथ ही साथ मिल में आने वाले वाहनों के आगे पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर चिपकाए। वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना ने कहा कि, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मिल प्रशासन की ओर से बैलगाड़ियों, ट्रैक्टर ट्राली, ट्रकों पर रेडियम रिफ्लेक्टर प्रतिदिन लगाये जा रहें है। इस वर्ष भी रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चल रहा है।सभी वाहन चालको  को रात्रि में कोहरे में सावधानी पूर्वक वाहन चलाये जिससे सुरक्षित चीनी मिल व अपने घर पहुँच सके।इसीक्रम में मिल प्रशासन व सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने चीनी मिल में यातायात नियमों व वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के सम्बन्ध में चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *