Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित निःशुल्क रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में उपलब्ध व्यवस्थाओं—बिस्तर, साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा—का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। रैन बसेरा में 15 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है, ताकि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को रात में सुरक्षित आश्रय मिल सके। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निःशुल्क रैन बसेरा सक्रिय रखने और अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ठंड से किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो।