रेलवे पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

JHANSI NEWS: रेलवे पुलिस (जीआरपी झाँसी) ने चोरी, लूट और जहर खुरानी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत  रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजकुमार अहिरवार, पुत्र बच्चूलाल, निवासी ग्राम रजपुरा, थाना बार, जनपद ललिपुर (उ0प्र0) बताया गया है। उसके खिलाफ थाना जीआरपी झाँसी में मु0अ0सं0 426/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्र0नि0  रावेन्द्र कुमार मिश्र, उपनि0 अनूप कुमार, का0 हरिओम पाल और का0 प्रिंसू गुप्ता शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अब तक जांच के अधीन है।
थाना जीआरपी झाँसी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाईयों से रेलवे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण मजबूत होगा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *