Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
भारत सहित विदेशों में लहरा रहा अपना परचम
JHANSI NEWS राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पत्रकारों सुरक्षा का एक धारातल पर काम करने वाला संगठन जो भारत के अलावा कई देशों में अपना परचम लहरा रहा है, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल ने पत्रकारिता को एक नया आयाम देते हुए, भारत के सभी राज्यों में संगठन की कार्यकारिणी इकाई को गठित कर पत्रकारों के हितों के लिए भारत का नंबर वन पायदान पर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है, औरैया जनपद में ममता तिवारी को उत्तर प्रदेश महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिद्धार्थ को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, तथा औरैया से राघवेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष, रामजी पोरवाल को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, सुभाष चंद्र राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, तो वही मध्य प्रदेश के सतना निवासी भागवत द्विवेदी को उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए राष्टीय प्रभारी के साथ राष्टीय संगठन मन्त्री के पद पर संयुक्त रूप से नियुक्त किया गया है, जो संगठन के लिए रीड की हड्डी साबित हुए हैं, जिनकी संगठन के प्रति लगन निष्ठा व सकारात्मक सोच व समर्पण को देखते हुए भारत के अलावा विदेशों से संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों ने उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित बधाई दी है।