Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों प्रभारियों एसआईआर के विधानसभा संयोजकों की आहुत बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 26 दिसंबर तक एसआईआर का समय बढ़ गया है। ऐसे में जो भी कमियां अभी तक अभियान में रह गई हैं उसे दूर करते हुए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पूरी मेहनत से कार्यकर्ताओं को लगना होगा। फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करके उन्हें मतदाता सूची से हटाना होगा। इन सभी कामों के लिए कार्यकर्ता पदाधिकारी अपना समय सुनिश्चित करें। बीएलए 2 अपनी जिम्मेदारियों को समझें और अभियान के बचे हुए दिनों में पूरी मेहनत से लग जाएं। बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र यहां भी लागू करें। यदि बूथ स्तर पर मतदाता सूची सही होगी तो चुनाव भी मजबूती से लड़ा जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि घर घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र देने का पूरा प्रयास करें। फर्जी वोटरों पर विशेष निगाह रखने की आवश्यकता है। प्रभा शंकर पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेष पांडेय, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विवेक गौड़, विश्वास श्रीवास्तव, आनंद दुबे, दीप द्विवेदी, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।