Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को डायट मंझनपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता डायट प्राचार्य निधि शुक्ला ने की। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स पर्सन एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) एवं प्रथम फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्य ने एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी,एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर के साथ समन्वय स्थापित कर संघर्ष शील विद्यालय को सक्षम विद्यालयों में लाने के लिए कार्ययोजना तीन कार्य दिवस में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। प्राचार्य ने कहा कि दिसंबर माह में डायट स्तर में आयोजित होने वाले आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण/विज्ञान प्रदर्शनी आदि में नवनियुक्त अध्यापक को वरीयता दिया जाए और जो अध्यापक पूर्व में प्रशिक्षण/प्रदर्शनी में न प्रतिभाग किए हो ,उनको अवसर दिया जाए। निपुण तालिका ठीक ढंग से भरा जाए,छात्रों का आंकलन कर अर्जित दक्षता का ही अंकन किया जाएं। निपुण दक्षता प्राप्त विद्यार्थियों को पुनरावृति अवश्य कराया जाए, जिससे विस्मृति की संभावना कम हो सके। जनपद के कुछ विकासखंड के शिक्षको ने सभी बच्चों का निपुण आंकलन नहीं किया है । समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र का निपुण प्लस ऐप के माध्यम से शिक्षकों से शत-प्रतिशत आकलन कराया जाए। उन्होंने सभी मेंटर को निर्देशित करते हुए कहा कि संदर्शिका, गणित किट, टीएलएम, चार्ट, पोस्टर आदि का प्रयोग, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर भरने व कार्य पुस्तिकाओं का शिक्षण में प्रयोग सुनिश्चित कराएं। प्राचार्य ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर से प्राप्त डाटा का विश्लेषण कर और मेंटर्स द्वारा बताए गए सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान शिक्षकों की शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षाने खंड शिक्षा अधिकारी,डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को जनपद को निपुण बनाने हेतु विद्यालयों का वर्गीकरण कर कार्य योजना तैयार कर क्रियान्वित करने,पांच खराब विद्यालय एवं पांच अच्छे विद्यालय की सूची उपलब्ध कराने, अकादमिक कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एवं प्रथम फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।