Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: रामलीला मेला निघासन में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों ने इस अपनी सहभागिता निभाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। नगर पंचायत निघासन के झंडी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा स्थान पर चले रहे श्री राम लीला मेला में मेला कमेटी के द्वारा बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सहभागिता निभाते हुए अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया जिसके बाद नारी सशक्तिकरण, सोशल मीडिया एक अभिशाप, ग्रुप डांस, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,ऑपरेशन सिंदूर, धार्मिक नाट्य आदि अनेक कार्यक्रमों की कुशल सजीव अभिव्यक्ति से आने वाले आगंतुकों का मन मोह लिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रमो में ओम साईं पब्लिक स्कूल निघासन, सरदार पटेल एकेडमी ढखेरवा, आदर्श जनता विद्यालय खैरहनी,महंत गुरचरन दास स्कूल नानकनगर, नवयुग पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल पतिया, स्प्रिंग डेल स्कूल बम्हनपुर,मां भारती विद्या मंदिर मँझिलीपुरवा,टी.पी.एस. शिक्षा निकेतन गौढ़ीपुरवा, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज निघासन, मोर्स पब्लिक स्कूल निघासन, एसडीकेएल पब्लिक स्कूल बरोठा आदि विद्यालयों के बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में निर्णायक डॉ. निरुपमा दीक्षित एवं डा.सत्येंद्र मौर्या, वैष्णवी पाण्डेय, ने क्रमशः “गणेश वंदना” के कुशल प्रदर्शन में ओम साईं पब्लिक स्कूल निघासन को प्रथम, “अयोध्या मे राम आए हैं” कार्यक्रम के प्रदर्शन से आदर्श जनता विद्यालय खैरहनी को द्वितीय, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” , जिस देश में गंगा रहता है एकांकी के प्रदर्शन में सरदार पटेल एकेडमीढ़खेरवा एवं ठाकुर प्रसाद शिक्षा निकेतन गौढ़ीपुरवा को तृतीय घोषित करके ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदीप गुप्ता, मेला कमेटी के महामंत्री के.के.मौर्या, मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, अंशुल दीक्षित, अनूप गुप्ता, मुनव्वर खान, केके विश्वकर्मा, अंकित जायसवाल, पिंटू कनौजिया, डॉ. पंकज मौर्य, अख्तर अली, आनन्द विनोद, संगम शुक्ला, कपिल शर्मा, मनोज मौर्या, शिवा यादव, विमल मिश्रा, संदीप मिश्रा,राजू गिरी, तथा सभी विद्यालयों के स्टॉफ सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।