Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-रैली को झंडी दिखाते जिलाधिकारी
जनपद स्तरीय पल्स पोलियो जागरूकता अभियान जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
BHADOHI NEWS: जनपद स्तरीय पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली को डीएम शैलेश कुमार ने शुक्रवार को बीआरसी ज्ञानपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 14 से 22 दिसंबर तक चलेगा। 14 दिसंबर को पोलियो बूथ पर व 15 से 19 दिसंबर तक घर-घर जाकर एवं 22 दिसंबर को बी टीम एक्टिव होकर पोलियो ड्रॉप पिलाएगी। 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को चाहे वह पहले भी दवा पी चुके हो अथवा बीमार ही क्यों न हो सभी को पिलाना जरूरी है। इस दौरान डीएम ने बताया कि शुन्य से पांच वर्ष तक के कुल 2,78010 बच्चों को इस दौरान पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में कुल 633 पोलियों बूथ बनाए गए है। इस अभियान में 2,38,038 घरों पर निर्धारित 5 दिनों तक पोलियों टीम घर-घर संपर्क करके छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेगी। इसके लिए ट्राजिट व मोबाइल टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ईट भठ्ठो, टैम्पों स्टैंड एवं मुख्य चैराहों पर पोलियो का खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए कुल 1947 टीकाकर्मीं एवं 154 पर्यवेक्षक लगाए गए है। अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। डीएम ने अपील किया कि अपने तथा पड़ोस के जीरो से 5 वर्ष के सभी बच्चों को बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से एसीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जो अपने-अपने स्तर पर लगातार टीम की निगरानी व उनकी मदद करने का काम करेगे। पोलियो ड्राप तीनों जिला चिकित्सालय के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कर दी गई है। जहां पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के अलावा पहुंचने वाले बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाने के लिए एक सीनियर स्टाफ की भी तैनाती की गई है। इस मौके पर सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, एसीएमओ ओपी शुक्ला, डिप्टी सीएमओ रामपाल, बीएसए शिवम पांडेय, डीआईओ डॉ.पंकज कुमार, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, डॉ.आरबी पाठक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।