Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS::मानव विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित बैठक में संस्थान के अध्यक्ष इंजी. पी. एन. गुप्ता और राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के नेतृत्व में संस्थान का प्रतिनिधि मण्डल नगर आयुक्त माननीया आकांक्षा राणा से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन प्रस्तुत कर मढिया महादेव मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग के विकास की मांग की। यह मार्ग हाल ही में प्रशासन द्वारा झोंकन बाग से खुलवाया गया है। संस्थान ने मार्ग पर तोरण द्वार निर्माण, साइन बोर्ड द्वारा मार्गदर्शन और पार्किंग स्थल निर्माण सहित समुचित विकास की आवश्यकता बताई। संस्थान के संस्थापक सचिव संतोष सूरी ने बताया कि वर्तमान में लोग अपने वाहन मार्ग पर ही पार्क कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। कोर कमेटी चेयरमैन डॉ. ध्रुव सिंह यादव ने कहा कि मार्ग पर गंदगी फैलाने वाले लोगों पर रोक लगाना आवश्यक है। प्रतिनिधि मण्डल ने पूरे मार्ग के सुंदरिकरण की भी मांग की और आशा व्यक्त की कि इन सुधारों के बाद मढिया महादेव मंदिर झांसी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है।इस अवसर पर अभिषेक देव, बी. के. डी. की प्रो. ज्योति वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने सभी सुझावों को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्य कराने का आश्वासन दिया।