Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: चिन्मय मिशन झांसी द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा आधारित ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस का शुभारंभ अखंड संत आश्रम में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष भीलवारे जी, रजनी गुप्ता, नूपुर सक्सेना, संयोजक आर. पी. गुप्ता एवं संगठन सचिव मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया। ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य ने साधकों का स्वागत करते हुए कहा कि जीवन का सार तभी सार्थक है, जब वह हनुमानजी की तरह रामकाज के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा कि भगवान अपनी कृपा से ही भक्त को दुष्कर कार्य करने की शक्ति देते हैं—जैसे हनुमानजी ने संजीवनी पर्वत लाकर किया। उन्होंने बताया कि सच्चा भक्त वह है जो बिना कहे प्रभु का कार्य करे, और ऐसे भक्तों को भगवान भरत की तरह अपने हृदय से लगाते हैं। इसलिए मुनि, ऋषि, सनकादिक और देवता हनुमानजी की महिमा गाते नहीं थकते। सुग्रीव और विभीषण की तरह, जिन पर हनुमानजी की कृपा होती है, उन पर रामकृपा स्वतः बरसती है। ज्ञान यज्ञ में वरिष्ठ अधिवक्ता मणिकांत गहोई, रवि पांडेय, आर. पी. मोदी, श्याम सुंदर अग्रवाल, रविंद्र सिंह गौर, नूपुर श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा, एस. के. मिश्रा, अशोक अग्रवाल, अनूप सिंह चौहान, ज्योति साहू, एच. एन. मोर, वीरेंद्र सेठ, एन. डी. गुप्ता सहित अनेक साधक उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण का सौभाग्य श्रीमती रजनी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान तीन सदस्यों ने चिन्मय मिशन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। सचिव मुकेश गुप्ता के अनुसार, ज्ञान यज्ञ का समापन रविवार को होगा, तथा इस अवधि में आजीवन सदस्यता पर विशेष छूट व उपहार भी उपलब्ध हैं।