Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
झांसी से सैकड़ो कार्यकर्ता जायेंगे दिल्ली
JHANSI NEWS: कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया कीअध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया में की जा रही धांधली के खिलाफ नेता विपक्ष राहुल गांधी के वोट चोर – गद्दी छोड़ अभियान के तहत 14 दिसंबर को प्रात: 10 बजे रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित विशाल जन रैली में पूरी ताकत के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया। झांसी जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ट्रेन,बस व वाहनों से दिल्ली जायेंगे। महारैली को सफल बनाने के लिये प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिये परिपत्र जारी कर रैली में पहुंचने का आव्हान किया है। बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र मे वोट की चोरी कर संविधान द्वारा प्रदत्त आम नागरिक को मिले वोट के अधिकार का हनन कर रही है । बैठक में पी सी सी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव, एडवोकेट वैभव बट्टा , हरवंश लाल, मुलायम सिंह श्रीवास, प्रकाश चंद जैन, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र कुमार शीलू, हरिओम श्रीवास, अभय त्रिपाठी, आशु सिंह, सुशील जैन, उमाचरण वर्मा, दीपक पासवान, श्रीमती मदीना , शबीना , जमाल कुरैशी, हरिशंकर बाल्मीकि, मनीष अहिरवार , सचिन मौर्य आदि मौजूद रही। बैठक का संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और आभार गिरिजा शंकर राय ने व्यक्त किया।