Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: बीजीएम ग्रुप आफ स्कूल्स के प्रबंधक विलास गुप्ता की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता , गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह उप-सभापति प्रियंका साहू, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जिला मंत्री कविता शर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-संयोजक मनमोहन गेड़ा, सुनील लोहिया एडवोकेट कोच वाले पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा के आदित्य में दीनदयाल सभागार में बीजीएम ग्रुप आफ स्कूल्स के वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम देशभक्ति, ऑपरेशन सिंदूर, रानी लक्ष्मीबाई, सोशल मीडिया इत्यादि
पर लघुनाटय प्रस्तुत करने के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों द्वारा अपने संबोधन मे बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघुनाटय की मुक्त कंठ से सराहना की गई।
अंत में विद्यालय के संरक्षक के0सी0 गुप्ता द्वारा अतिथियों को स्मृति देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन राजेश शर्मा द्वारा किया गया। समारोह के दौरान सुरक्षा गुप्ता वीरेंद्र कुमार, ज्योति, रानी, रूपाली, मनीष, अनुराधा गुप्ता, अशोक अग्रवाल पीएनबी, रामकुमार अग्रवाल, नवीन श्रीवास्तव, वीरेंद्र गुप्ता के अतिरिक्त विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे। अंत में अंकुर सिंह कुशवाहा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।