Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कोतवाली के औचक निरीक्षण में एसपी ने अभिलेखों का भी किया निरीक्षण
PRATAPGARH NEWS: थाना समाधान दिवस में अचानक एसपी के आ धमकने से पुलिसकर्मियों में हडकंप मच गया। एसपी दीपक भूकर ने स्थानीय लालगंज कोतवाली में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा के साथ शिकायतों की सुनवाई की। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण भी किया। समाधान दिवस में पन्द्रह शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ। एसपी दीपक भूकर ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए निस्तारण के बाबत प्रभारी निरीक्षक आलोक को कड़े निर्देश दिये। उन्होने भूमि सम्बन्धी विवादों में पुलिस एवं राजस्व टीम का गठन कराते हुए समाधान की आख्या भी दिये जाने को लेकर मातहतो की पेंच कसी। इसके बाद एसपी ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण भी किया। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला अपराधो से जुडे प्रार्थना पत्रों पर हुई कार्रवाईयों की भी समीक्षा की। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाए रखते हुए शिकायतो के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत भी दी। एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के बेहतर प्रबन्ध को लेकर भी मातहतो को कर्रा किया। वही एसपी ने आगन्तुक पंजीकरण, अपराध रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, मालखाना, सीसीटीएनएस पोर्टल के भी अभिलेखों का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को वांछित जानकारियां प्रदान की।