Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में शुक्रवार की रात मौत हो गयी। युवक की मौत की सूचना घर पहुंचने पर परिजनो मे कोहराम मच गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखनपुरसूर गांव में दो पक्षो मे बीते रविवार को मारपीट हुई थी। मारपीट की घटना में कार्रवाई न होने पर मृतक पक्ष के परिजनो ने शुक्रवार को घायल को थाने के सामने चारपाई पर ले जाकर रोड पर हंगामा भी किया था। इसके बाद घायल को उपचार के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना में प्रदीप यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। मृतक पक्ष में आरोपियो की गिरफ्तारी न होने को लेकर शुक्रवार को आक्रोश फैल गया। थाने के सामने हंगामा कर परिजनों ने आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मारपीट की घटना में घायल शुक्रवार की रात जगदीश प्रसाद कोरी के पुत्र अनन्त बहादुर कोरी 28 की मौत हो गयी। मृतक पैर से दिव्यांग था। लखनऊ में ही शनिवार को उसका पीएम कराया गया। मृतक युवक के भाई पवन कुमार ने बताया कि शव देर रात तक घर पहुंचने की संभावना है। वहीं पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मारपीट की घटना में घायल पूनम देवी पत्नी पवन कुमार, भगवानदीन व अयोध्या प्रसाद की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलो का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक युवक की मौत को लेकर सांगीपुर पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर मशक्कत में जुटी हुई है।