घर में घुसकर महिला की पिटाई, नौ के खिलाफ गंभीर धाराओं मे केस

PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर महिला की पिटाई व गालीगलौज तथा धमकी को लेकर नौ आरोपियो के खिलाफ गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे मुरली अमावां निवासी अशोक कोरी की पत्नी मालती ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बारह दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे उसका टैªक्टर गिटटी लादकर आ रहा था। इसी समय घर के समीप गांव के आरोपी शैलेन्द्र सुत राम सुमेर, अनिल व ललित पुत्रगण शैलेन्द्र, ललई पुत्र जमुना, भोले व राज पुत्रगण ललई, कल्पना पत्नी भोले, मालती पत्नी शैलेन्द्र, बड़का पत्नी ललई लाठी डण्डे से लैस होकर टैªक्टर रोक दिया। पीड़िता ने आरोपियो से पूछा तब आरोपी उस पर हमलावर होते हुए गालीगलौज करने लगे। पीडिता जान बचाने के लिए घर में घुस गयी तब आरोपियो ने पीछा करते हुए घर के अंदर घुसकर भी मारपीट किया। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र समेत नौ के खिलाफ बलवा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *