थाना समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को एसडीएम सदर गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में थाना विंध्याचल में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे और उन्होंने जन समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक उमाकांत मिश्रा, रमेश तिवारी, लेखपाल श्याम सिंह यादव, नम्रता सिंह, मनोज कुमार यादव, एसआई पुलिस फरियादी भी उपस्थित रहे। एसडीएम गुलाब चंद्र ने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *