राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने  राज्यसभा में मीरजापुर की सड़कों को ठीक करने की उठाई मांग

MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मीरजापुर के सांसद अरुण सिंह ने राज्यसभा में मीरजापुर की सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के बीच रुकी हुई सड़कों को ठीक करने की मांग की। अरुण सिंह ने कहा कि मीरजापुर के हलिया स्थित मतवार गांव के रोड और अन्य सड़कों की हालत बहुत खराब है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर बीमार लोगों को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय जाने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने केंद्रीय वन मंत्री से जल्द से जल्द सड़कों को ठीक करने का आग्रह किया। भाजपा मीरजापुर के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और पदाधिकारियों ने अरुण सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने बताया कि अरुण सिंह की इस मांग से मीरजापुर की सड़कों की स्थिति में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *