Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: अपना दल एस पार्टी की समस्त जोन की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को अलग-अलग स्थान पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जोन अध्यक्षों ने की। बैठक में सर्वप्रथम भारत के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक दौरान मुख्य वक्ताओं द्वारा पार्टी की मजबूती को लेकर हर प्रत्येक मुद्दाओं पर चर्चा की। बता दे कि बूथ को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए पिछली कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के दिशा निर्देशों का क्रियान्वन कैसे किया जाए इसको लेकर बैठक में एक दूसरे से विचार किया गया और प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के एजेंडा तथा पार्टी के विचारधारा के अनुसार कार्य करने कि प्रेरणा दी गई जिसे उन्हें अपने क्षेत्र में कार्य करने के दौरान जो भी समस्या उत्पन्न हो स्वयं हल कर सके तथा पंचायत चुनाव में सकारात्मक परिणाम मिले। विंध्याचल जोन की मासिक बैठक सेक्टर अध्यक्ष विशंभर पांडे के आवास पर संपन्न हुआ। अध्यक्षतo lk जोन अध्यक्ष डॉक्टर श्याम कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद उपस्थित रहें। इस दौरान सेक्टर अध्यक्ष साधु, सेक्टर अध्यक्ष नीरज सिंह, विंध्याचल जोन उपाध्यक्ष जय बिंद, विंध्याचल जोन उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, जोन सचिव चंद्र गुप्त मौर्य, किसान मंच जोन अध्यक्ष दिनदयाल, सक्रिय सदस्य उमेश चंद्र, दिवाकर, धीरज, पंचदेव, व्यापार मंच जोन अध्यक्ष चंदन जायसवाल, सोनू, रामू, अमर दीप, सोनू, विशाल गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। नगर जोन की मासिक बैठक मुसद्दी धर्मशाला में युवा मंच जिला अध्यक्ष/जोन प्रभारी उदय पटेल के देखरेख में संपन्न हुआ। संचालन व अध्यक्षता नगर जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरवानी ने किया।