Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में माह के द्वितीय शनिवार को जनपद फतेहपुर के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर पहुंची जन शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 87 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 66 राजस्व से संबंधित एवं 21 पुलिस से संबंधित थे। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व टीम के सहयोग से 11 प्रार्थना पत्रों तथा पुलिस से संबंधित 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।