सरस्वती विद्या मंदिर में निःशुल्क होमियोपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

परीक्षण शिविर में 268 बच्चों की हुई जांच
FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं आरोग्य भारती के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निःशुल्क होमियोपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुए इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा कुल 268 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी, सिर दर्द, आंखों से पानी आना, शारीरिक कमजोरी एवं पाचन संबंधी समस्याएं अधिक पाई गईं। परीक्षण उपरांत बच्चों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क होमियोपैथिक औषधियां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, शिक्षक शोभित तिवारी, राजेश मिश्रा, राजनारायण शुक्ल, अलका, मीनू त्रिपाठी तथा प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव (संयोजक, होमियोपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *