Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभा 241 अयाह शाह के अंतर्गत कार्यरत सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित हुआ, जिसमें प्रथम पाली प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 12 बजे से 1 बजे तक संपन्न हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अयाह शाह दुर्गेश यादव, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमरेश कुमार सिंह एवं राहुल मिश्रा, जय प्रकाश तथा वीआरसी अंजू वर्मा व अनुज कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा बीएलओ को मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मतदाता मैपिंग बढ़ाने, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन, डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान एवं सत्यापन तथा एएसडी (Absent, Shifted, Dead) सूची को संबंधित बूथों पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत करना है।