मजदूरी का पैसा मांगने पर धमकी, पीड़ित ने एसपी की शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि वह शीतला धाम में मजदूरी का पैसा मांगने गया था जहां उसे विपक्षी द्वारा गाली गलौच कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई , कड़ा धाम पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई , पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी भीम कुमार पुत्र श्रीपाल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह छः माह पहले शीतला धाम में तीन सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी करता था , भीम कुमार का आरोप है कि तीन माह मजदूरी करने के बाद विपक्षी ने दो हजार दिया , शेष 25 हजार एक सप्ताह बाद देने का आश्वासन दिया था । भीम कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को मजदूरी का पैसा मांगने गया तो दबंग जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा , कार्यवाही हेतु कड़ा धाम थाना गया तो वहां से भगा दिया गया । पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *