Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
डीएम ने अफसरों की टीम संग मिदनिया तिराहा–एसएसबी सड़क मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को जिला मुख्यालय की सबसे व्यस्त और सालों से जनता की माँग बनी सड़क डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर नए रूप में ढलने लगी है। मिदनिया तिराहे से एसएसबी बटालियन होते हुए शहर सीमा तक चलने वाले इस अहम मार्ग पर 3 मीटर की पुरानी सड़क को बढ़ाकर 5.30 मीटर चौड़ी सीसी रोड बनाया जा रहा है। सड़क की दोनो ओर इंटरलॉक और नाली निर्माण भी प्रस्तावित है। यही नहीं, यह नई सड़क सीधे बाईपास से जुड़कर यातायात को नई रफ्तार देगी। शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल स्वयं एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह और अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुँचीं और पूरे मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण गुणवत्ता, लेवलिंग, ढलाई, रोड कटिंग और कार्य की गति की गहन समीक्षा की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं होगा।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे बिजली पोलों की शीघ्र शिफ्टिंग, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, स्लैब की मजबूती और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने
गौरतलब है कि डीएम की पहल पर मिदनिया तिराहे से एसएसबी के आगे तक गढ़ी मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य अवस्थापना विकास निधि व विकास शुल्क निधि से 1.94 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा ह
इनकी रही मौजूदगी: निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता तरुणेन्द्र त्रिपाठी, विद्युत एक्सईएन शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अश्विनी कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह समेत पूरी राजस्व टीम मौजूद रही।