Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: थाना बरसठी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बरसठी श्री देवानन्द रजक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अपराधियों की तलाश में लगे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने हरीपुर से भगवानपुर जाने वाली नहर पटरी के पास, ग्राम हरिपुर क्षेत्र से अभियुक्त मोहम्मद कैफ पुत्र सगीर, निवासी ग्राम कसाब टोला, थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, एक वीवो कंपनी का ब्राउन रंग का एंड्रॉयड मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UP62 CS 9887, होंडा साइन एसपी 125 सीसी, ब्लैक-रेड रंग) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बरसठी में मु0अ0सं0 262/2025, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री देवानन्द रजक, उपनिरीक्षक श्री अम्ब्रीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र पटेल, हेड कांस्टेबल हरीश यादव, कांस्टेबल वकील चौहान, कांस्टेबल संदीप पटेल एवं कांस्टेबल शेरबहादुर यादव शामिल रहे।