Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश नारायण राय को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, मानदेय एवं अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लेकिन आज पत्रकार अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर ठोस समाधान सुनिश्चित करें। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, महासचिव लक्ष्मी नारायण मौर्या, संगठन मंत्री प्रशांत विक्रम सिंह, प्रवक्ता सतीश चंद्र शुक्ल ‘सत्पथी’, कोषाध्यक्ष इकराम अंसारी,ज़िला सचिव आबिश इमाम सनी, सहित बुद्धि प्रकाश तिवारी,विद्याधर राय विद्यार्थी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।