कुंजबिहारी मंदिर में रामकलेवा एवं रात्रि जागरण महोत्सव का आयोजन

JHANSI NEWS: ग्वालियर रोड  सिविल लाइन स्थित श्री कुंज बिहारी मंदिर में नित्य निकुंज लीला निवासी परम पूज्य गुरुदेव भगवान श्री स्वामी बिहारी दास जू महाराज की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में श्रीधाम वृंदावन से पधारे श्रीहित आदर्श रासलीला मंडल के तत्वावधान में 6 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक सायंकाल 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रासलीला का दिव्य एवं भव्य मंचन बिख्यात कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए बुंदेलखण्ड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने बताया कि 15 दिसम्बर सफला एकादशी को रात्रि जागरण महोत्सव होगा। मंगलवार 16 दिसम्बर को सायंकाल 6 बजे से संगीतमय राम कलेवा एवं रात्रि 9 बजे से भंडारा होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *