Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज , झाँसी के बीच संसाधन एवं क्षमता साझाकरण को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं तकनीकी शिक्षा के समन्वय के माध्यम से नवाचार को प्रोत्साहित करना, संस्थागत क्षमताओं का विस्तार करना और छात्रों एवं संकाय सदस्यों के कौशल उन्नयन को सुदृढ़ करना है। दोनों संस्थान अकादमिक गुणवत्ता, अनुसंधान और व्यावहारिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में दीर्घकालिक लाभ प्राप्त करेंगे। एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए डॉ. अंशुल जैन ने कहा कि इस सहयोग से प्रशिक्षण मॉड्यूल, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम , कार्यशालाएँ और उपकरणों, प्रयोगशालाओं एवं डिजिटल संसाधनों की साझा उपलब्धता से छात्रों को नवाचार और हैकाथॉन जैसी गतिविधियों में लाभ मिलेगा। प्रो. जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस समझौते के माध्यम से छात्र पैरामेडिकल कॉलेज की सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे और एक्स रे , वेंटिलेटर जैसे उन्नत मेडिकल उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण ले सकेंगे। भविष्य में संयुक्त कार्यशालाओं, सेमिनारों और हैकाथॉनों का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. मधुसूदन (प्राचार्य, नर्सिंग संकाय), डॉ. गौरव सक्सेना (फिजियोथेरेपी), डॉ. अभिषेक मिश्रा (फिजियोथेरेपी), डॉ. राजकुमार चाहर, डॉ. श्रीमंत, डॉ. योगेश, डॉ. नेहा, प्रो. एन. पी. यादव (डीन एकेडमिक), प्रो. एन. एस. बेनीवाल (इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग), डॉ. बिमल किशोर (रजिस्ट्रार) और सुनील कुमार (प्रशासनिक अधिकारी) उपस्थित रहे।