Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
एसआईआर पीडीए प्रहरी कार्यक्रम पर हुआ मंथन
FATEHPUR NEWS: प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव/मंडल प्रभारी एसआईआर पीडीए प्रहरी कार्यक्रम अवधेश कुमार उर्फ पंचू यादव का जनपद फतेहपुर आगमन हुआ। जनपद सीमा से पार्टी कार्यालय तक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट उदय राज लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कमेटी की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही एसआईआर पीडीए प्रहरी कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन महासचिव एडवोकेट अश्विनी यादव ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभारी अवधेश कुमार उर्फ पंचू यादव ने पार्टी की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की भूमिका पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को एकजुट करने में निर्णायक है और एसआईआर कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा। बैठक में जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, बाबा प्रेमनाथ विश्वकर्मा, के.पी. यादव, महेंद्र यादव, शमीम अहमद, राजबाबू यादव, सुहैल खान हेमू, एडवोकेट संदीप श्रीमाली, रिशु तिवारी, सुमित साहू, प्रदीप सोनकर, जुनैद अहमद, सूफियान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।