मलवां पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

तेज तर्रार उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सक्रियता से आरोपी हुआ गिरफ्तार
FATEHPUR NEWS: जनपद के थाना मलवां पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक स्विफ्ट कार तथा चोरी के 3800 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मलवां पुलिस द्वारा दिनांक 12 दिसंबर 2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0– 321/2025 धारा 303(2) बीएनएस (चोरी) का खुलासा किया गया। इस मामले में अभियुक्त अमित कुमार पुत्र बृजकिशोर सिंह, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी ग्राम कौरारा रोड बाईपास सिरसागंज, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद को 13 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया गया। बताते चलें कि दिनांक 12 दिसंबर 2025 को अंकित मिश्र पुत्र संकठा, निवासी सिविल लाइन, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर द्वारा तहरीर दी गई थी कि भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के स्वागत समारोह के दौरान सौरा स्थित कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ के बीच अज्ञात चोरों द्वारा लोगों की जेब काटकर पर्स, नगदी व आवश्यक कागजात चोरी कर लिए गए थे। इसी सूचना के आधार पर थाना मलवां में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी को आधार मानते हुए तेज तर्रार उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव की अगुवाई में कई अन्य पुलिस कर्मियों ने कैंची मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे, बिंदकी की ओर जाने वाले मार्ग पर, थाना मलवां क्षेत्र से दिनांक 13 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 11 बजे अभियुक्त अमित कुमार को पांच अदद विभिन्न पहचान पत्र, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक स्विफ्ट कार तथा चोरी की 3800 रुपये नकद बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक रितेश कुमार मौर्य, कांस्टेबल अभिषेक दुबे एवं कांस्टेबल रवि कुमार उपस्थित रहे। थाना मलवां पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *