Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: सर्दी के प्रकोप से किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसी मानवीय भावना के तहत पूर्व वर्षों की भांति रविवार को प्रातः 7 बजे इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने किया। डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं संतों को विभिन्न क्षेत्रों में कुल 25 कंबल वितरित किए गए। इनमें अजगवां में 7, बेरुइहार में 5, खलीफापुर में 5, चौधकियापुर में 5, देवीगंज पुल के नीचे 1 तथा कलक्टरगंज में 2 कंबल शामिल हैं। डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दी को देखते हुए अन्य वार्डों में भी जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी संजय कुमार श्रीवास्तव (सलाहकार) एवं चैतन्य कुमार (संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी) उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति एक सराहनीय पहल बताया।