Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के नांदेमई गांव में पीड़ित की भूमिधरी से पत्थरगड़ी उखाड़ने व विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के नांदेमई गांव निवासी शाह मोहम्मद पुत्र श्रीपाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन में हुए पत्थरगड़ी को विपक्षियों ने उखाड़कर फेंक दिया , पीड़ित का आरोप है कि जिसका विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने छोट्टन , विजय व कुंदन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।