ननिहाल में रह रहे युवक पर छात्रा को भगाने के आरोप में मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना के एक गांव में ननिहाल में रह रहे एक युवक पर कक्षा दस की छात्रा को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा दस की छात्रा है , पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार की रात से उसकी पुत्री घर से लापता थी काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का पता नहीं चला । किशोरी के पिता ने सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव के एक युवक जो अपने ननिहाल अकबरपुर सिपाह मे रहता था , युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव के अभिषेक कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *