Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: अहरौरा पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 21 गोवंश, अवैध बन्दूक और कारतूस बरामद किए। एसएसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को मुखबिर सूचना मिली कि पैदल अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए बिहार गोवंश ले जाया जा रहा है । थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा बैजू बाबा तपस्थली के जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में(भल्दरिया) वहद ग्राम हिनौता छातों में अभियुक्त को रोका गया, अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। परन्तु थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी, जिसमें एक गो-तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है जबकि दो अन्य गो तस्कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार गो-तस्कर की पहचान संदीप उर्फ मुन्ना राय के रूप में हुई है, जो चैनपुर जिला भभुआ बिहार का रहने वाला है। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
पुलिस ने उसके पास से अवैध बन्दूक, कारतूस और 21 गोवंश बरामद किए हैं। उसके खिलाफ अहरौरा और चंदौली में कई मामले दर्ज हैं। थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।