Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कोरांव प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा सुगंधिया गांव में किसान के खेत से टुल्लू पंप चोरी होने के मामले में पुलिस ने टुल्लू पंप समेत प्रयुक्त वाहन व दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक रत्योरा सुगंधिया गांव के किसान धनपत पाल अपने गांव के ही नाले में टुल्लू पंप लगाकर खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। वह खेत में पानी लगाकर घर भोजन करने चले गए थे। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात लोगों ने टुल्लू पंप चोरी कर लिया था। इसके बाद किसान धनपत पाल के द्वारा कोरांव पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर टुल्लू पंप की तलाश कर रही थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवानिया नहर पटरी पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटर पंप तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो बरामद किया। गिरफ्तार आयुक्त में लाल बहादुर यादव पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम गिरगोठा थाना कोरांव व दीवान उर्फ दसौवर अली पुत्र मखदूम अली निवासी ग्राम बेलवानिया थाना कोरांव शामिल है। उपरोक्त बारामदगी और गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक शिव शंकर यादव, उपनिरीक्षक सेवालाल, हेड कांस्टेबल चंद्रकांत सिंह, कांस्टेबल नीतीश कुमार, कांस्टेबल आशीष यादव शामिल रहे।