Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर क्षेत्र के पूरे नरायनदास गांव में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सनातन संस्कृति की रक्षा को लेकर एकजुटता का आहवान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति हिन्दू समाज के एकता की पहचान है। कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का उददेश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी धरोहर है इसे जातिपात में बांटना हिन्दू समाज को विखण्डित करने का कुत्सित प्रयास है, जिसे सफल नही होने दिया जाएगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता केके सिंह, सूर्यप्रकाश तिवारी, हरिशंकर तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। रामसजीवन वर्मा ने अतिथियों का स्वागत व वीरेन्द्र सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, राकेश सिंह, श्रीनाथ पासी, अभिषेक सिंह, हिमांशु पाण्डेय आदि मौजूद रहे।