293 गुम मोबाइल फोन को पुलिस ने खोज निकाला, स्वामियों ने मोबाइल पाकर कहां-थैंक-यू मीरजापुर पुलिस

MIRZAPUR NEWS:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में मीरजापुर पुलिस ने आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत CEIR पोर्टल और मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में प्रभारी एसओजी/स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर 293 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इन मोबाइल फोन को पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। गुम हुए मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामी हर्ष से अभीभूत होकर एक साथ मिलकर थैंक-यू मीरजापुर पुलिस कहने लगे। बरामदगी करने वाली टीम में निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उप-निरीक्षक प्रदीप सिंह, मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह, मुख्य आरक्षी नितिन कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह और आरक्षी सत्यम सिंह शामिल थे। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *