12वीं वाहिनी पीएसी में चिकनपॉक्स बचाव एवं जागरूकता अभियान

FATEHPUR NEWS: सोमवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं आरोग्य भारती के तत्वावधान में, डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व तथा चेयरमैन फतेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में 12वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चिकनपॉक्स बचाव एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा 12वीं वाहिनी पीएसी के लगभग 900 जवानों को चिकनपॉक्स से बचाव के लिए होमियोपैथिक औषधि का वितरण किया गया। साथ ही जवानों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी, सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह, शिविर पाल विजय कुमार चौधरी एवं पीसी कुलदीप पुष्पाकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान की सभी ने सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *