Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पूर्ण योजनाओं की ज्वाइटिंग टेस्टिंग कर 22 दिसंबर तक जलापूर्ति के निर्देश
LAKHIMPUR KHERI NEWS: 15 दिसंबर को जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों व कार्यदायी संस्थाओं की अहम बैठक ली। साफ शब्दों में डीएम ने कहा कि जहां पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां प्रत्येक दशा में 22 दिसंबर तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करें।डीएम ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में वितरण प्रणाली का कार्य पूरा हो चुका है, उनकी ज्वाइटिंग टेस्टिंग कर 22 दिसंबर तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। संचालन से जुड़ी शिकायतों को टॉप प्रायोरिटी पर लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए गए।डीएम ने दो टूक कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की फ्लैगशिप योजना है, इसमें ढिलाई, लापरवाही और बहानेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण, योजनाओं की वास्तविक प्रगति की रिपोर्ट और जवाबदेही तय करने के निर्देश देते हुए डीएम ने संकेत दिए कि तय समयसीमा में परिणाम न देने वालों पर कार्रवाई होगी। डीएम ने अफसरों से कहा कि लक्ष्य सिर्फ निर्माण पूरा करना नहीं, बल्कि हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है। शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, ताकि ग्रामीणों का भरोसा बना रहे।बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया।इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह,डीपीआरओ विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अविनाश गुप्ता, कार्यदायी संस्था एनसीसी के मोहम्मद जमाल,वीटीएल-गाजा के प्रियांशु,सहायक अभियंता प्रभाकर समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।